Korba: 17 साल की लड़की ने की खुदकुशी, खाना खाकर सोने गई…फिर नहीं लौटी, पिता के काम नहीं करने से थी परेशान

कोरबा।  जिले में 17 साल की लड़की ने सुसाइड कर ली है। वार्ड नंबर 26 मुड़ापार बस्ती में संध्या साहू(17) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें लड़की परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक रोज की तरह शुक्रवार रात को संध्या खाना-खाकर अपने कमरे में चले गई थी। इसके बाद अगले दिन सोमवार सुबह उसकी पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी।  संध्या का पति सियारमा साहू(39) शराब पीता है। वो कभी-कभी रोजी मजदूरी का काम करता है। मगर ज्यादा तर समय घर में रहता है। इसी बात से संध्या परेशान थी। वहीं संध्या की मां भी रोजी-मजदूरी करके पूरे घर का खर्चा चली रही है। आस-पास के लोगों ने बताया की खर्चा चलाने के लिए संध्या भी किसी दुकान में पहले काम करती थी।

Exit mobile version