Korba: बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, परेशान ससुर ने उठाया खौफनाक कदम, लोगों के उड़े होश

कोरबा। (Korba) बहू के द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाने से परेशान ससुर ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक कोरबा के रामपुर थाना के सिचाई विभाग की कॉलोनी में मिस्त्री का काम करता था। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक गिरधारी राजपूत ने अपने बेटे की शादी कुछ दिन पहले बरमपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से की थी। शादी के बहू के साथ किसी ना किसी बात को लेकर ससुर के साथ विवाद होता था। जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई। और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था।

Gariyaband: धान खरीदी में लापरवाही करना पड़ा भारी, उपसंचालक निलंबित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

बहू के इस आरोप के बाद से मृतक गिरधारी काफी परेशान रहने लगा। इसी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें बहू के साथ ही बेटे पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आंगे की जांच में जुटी है।

Exit mobile version