Korba: बाल गृह से भागकर नहर में कूदे बच्चे, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरा डूबा, 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

कोरबा। जिले के बाल गृह से भागकर नहर में नहाने गए बच्चे डूब गए। एक बच्चे ने अपनी जान तो बचा ली। लेकिन 30 घंटे बीत जाने के बाद भी दूसरे बच्चे का पता नहीं चल पाया। जानकरी मिलते ही दोपहर को 2 बजे प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन शनिवार शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार सुबह से भी उसकी तलाश जारी रही। फिर भी उसका रविवार दिनभर भी कुछ पता नहीं चल सका है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बालगृह में 28 बच्चे रहते हैं। शनिवार सुबह बाल गृह प्रशासन में तब हड़कंप मच गया। जब उन्हें पता चला कि बाल गृह से 2 बच्चे गायब हैं। जिनमें से एक बच्चा 5वीं क्लास में पढ़ता है। दूसरा 7वीं में पढ़ता था। बच्चों की उम्र 12 और 14 साल है। दोनों सुबह 7 बजे से गायब थे। इसकी शिकायत खबर लगते ही प्रशासन ने दर्री पुलिस से की थी। वहीं बच्चे की तलाश अभी जारी है। इस मामले में अब बाल गृह प्रबंधन के खिलाफ भी कलेक्टर कार्रवाई कर सकती हैं।

Exit mobile version