Korba: 2 दिन से लापता महिला का शव हसदेव नदी से बरामद, 6 साल पहले मुस्लिम युवक से की थी लव मैरिज, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

कोरबा। दो दिन से लापता महिला का शव हसदेव नदी में मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों जब सुबह नहाने के लिए हसदेव नदी पहुंचे तो उन्होंने महिला का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला की हत्या की गई, फिर शव को नदी में फेंक दिया गया।

मरच्यूरी में रखवाकर पुलिस ने इलाके में मुनादी करवाई। इस दौरान भिखारी टोला निवासी शेख रमजान ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। महिला की पहचान 30 वर्षीय पूजा मिश्रा के रूप में हुई है। शेख रमजान ने पूजा से 6 साल पहले लव मैरिज किया था। वो हमाली का काम करता है। इनकी 5 साल की बेटी है। वहीं पूजा 4 माह की गर्भवती भी थी।  

CG: नहीं कम हो रही बाबा की परेशानी…..अब लगा ये आरोप…कालीचरण महाराज की बढ़ेगी मुश्किलें?

2 दिन से कोई पता नहीं था

शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि पूजा का 2 दिन से कुछ पता नहीं था। इसके बाद से ही उसकी तलाश कर रहा था। हालांकि उसने पत्नी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर शेख रमजान उसे मना भी करता था, लेकिन पूजा नहीं मानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Exit mobile version