कर्रेगुट्टा एंटी नक्सल ऑपरेशन: सीएम साय ने अफसरों से लिया इनकाउंटर का ब्योरा, जारी किए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय के महानदी भवन में गृह विभाग की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन की जानकारी अधिकारियों से ली। यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन की ताजा स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की सुरक्षा और सफलता सबसे जरूरी है। सीएम साय ने इस ऑपरेशन की भविष्य की रणनीति को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की और आगे की तैयारी के बारे में जानकारी ली।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हर कदम सोच-समझकर उठाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सुरक्षा बलों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक और संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।

Exit mobile version