मरणोपरांत कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, गणतंत्र दिवस से पहले मोदी सरकार का बड़ा एलान

नई दिल्ली। आम तौर पर केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों और कभी-कभी भारत रत्न का एलान करती है। इस बार सरकार ने गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले ही भारत रत्न के बारे में एलान कर दिया है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। इसकी पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा हुई है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह सम्मान देने का एलान किया है। कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

Exit mobile version