करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी नसीहत: ‘ज्यादा जूम मत करना’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेट पर करिश्मा ने पैपराजी (फोटोग्राफर्स) को स्पष्ट चेतावनी देते हुए अपनी निजता और सम्मान के प्रति कड़ा रुख अपनाया।

जूम करने पर जताई आपत्ति

सोमवार को शो की शूटिंग के दौरान जब करिश्मा कपूर अपने साथी जज गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी के साथ सेट पर पहुंचीं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए। हालांकि, मुड़ते वक्त उन्होंने कैमरामैन की ओर देखते हुए सीधे शब्दों में कहा, “ज्यादा जूम मत करना।”

करिश्मा का यह बयान उस बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है, जहां पैपराजी अक्सर एक्ट्रेसेस की तस्वीरों और वीडियो को पीछे से या उनके शरीर के अंगों पर अनुचित तरीके से जूम करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

फैंस का मिला भरपूर समर्थन

सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर का यह वीडियो वायरल होते ही फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं। यूजर्स ने पैपराजी की इस हरकत को ‘अपमानजनक’ और ‘अश्लील’ करार दिया।

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में आएंगी नजर

करिश्मा कपूर जल्द ही ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज की भूमिका में दिखाई देंगी। 90 के दशक की ‘डांसिंग क्वीन’ मानी जाने वाली करिश्मा के सिग्नेचर स्टेप्स आज भी हिट हैं।

उनके प्रशंसकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है, जिसका प्रसारण 9 मई से सोनी टीवी और सोनी लिव पर शुरू होगा। करिश्मा का यह सख्त अंदाज दर्शाता है कि वह काम के साथ-साथ अपनी गरिमा और सीमाओं को लेकर भी काफी सजग हैं।

Exit mobile version