जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर CM साय ने किया नमन

रायपुर। सूबे के मुखिया विष्णु देव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और समाज सेवा को प्रदर्शित करने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव का जीवन समाज सेवा और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे, जिसमें स्व. जूदेव के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रेरणादायक क्षणों को दिखाया गया था।

Exit mobile version