Jaspur : बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक मधुमक्खियों का हमला…जानिए फिर क्या हुआ…
Khabar36 Media
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित एक कॉफी हाउस में आज दोपहर बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक मधुमक्खियों का हमला हो जाने से 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसमें एक नन्हे बच्चे सहित दो लोगों का सघन उपचार किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां कॉफी हाउस में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां उपस्थित मेहमानों पर अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को यहां सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। इन सभी घायलों का चिकित्सकों की टीम ने सघन उपचार शुरू कर दिया है।