राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसंचार से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच संवाद और विश्वास का मजबूत माध्यम है। यह सिर्फ सूचना देने का जरिया नहीं, बल्कि शासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का अहम जरिया है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जनसंपर्क की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सोशल मीडिया और तकनीक के दौर में सही, सटीक और संवेदनशील जानकारी देना बहुत जरूरी हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सही सूचना सही समय पर जनता तक पहुँचती है, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है और जनता का भरोसा बढ़ता है।


Exit mobile version