Janjgir Champa: दर-दर भटकने को मजबूर अन्नदाता, जानिए इसके पीछे की वजह

लाला उपाध्याय@जांजगीर-चांपा।  (Janjgir Champa) जिले में धान खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति पिरदा के किसानों को 1 नवंबर 2020 को मिलने वाली राजीव गांधी किसान  न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त कि  बोनस राशि आज तक किसानों के खाते में नहीं पहुंचा है।              

(Janjgir Champa)बता दें कि सेवा सहकारी समिति पिरदा में कूल 269 पंजीकृत किसान है। जिन्होंने पिछले वर्ष सन 2019 एवं 20 में समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री सेवा सहकारी समिति पिरदा में की गई थी।

National: अर्नब की जमानत पर आया ये फैसला, अब जाना होगा यहां, नहीं मिली राहत

 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया गया था। जिसमें शासन द्वारा प्रति क्विंटल 2500 रुपए के भाव से खरीदी की गई थी।

जिसका  685 रुपये अंतर की राशि को सरकार द्वारा चार किस्तों में बोनस राशि को देने का वादा किया गया था। जिनमें किसानों के खाते में दो किस्त पहुंच चुका है। मगर अभी तीसरी किस्त  1 नवंबर 2020 को सरकार द्वारा किसानों के खाते में डाला गया।  जो अभी 9 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पहुँचा है।

Accident: भयानक सड़क हादसा, सड़क पर बिछी लाशें ही लाशें, मचा हाहाकार

(Janjgir Champa)तीसरी किस्त बोनस राशि के लिए किसान बैंकों की चक्कर काट रहे हैं। परंतु किसानों के खाते में तीसरी किस्त बोनस राशि की फूटी कौड़ी भी जमा नहीं हुआ है। जिस कारण किसान दर-दर भटक रहे हैं किसान बैंकों में जाकर बैलेंस चेक करवा रहे है

Exit mobile version