J-K: लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर आतंकवादियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकवादियों के मददगारों पहचान रौफ अहमद लोन, आकिब मकबूल भट, जावेद अहमद डार, अर्शीद अहमद मीर, रमीज राजा और सजाद अहमद डार के रूप में की है। ये सभी पुलवामा के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

Exit mobile version