Chhattisgarh
ITBP कैंप में सिपाही ने SI को मारी गोली, हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र के मुड़पार स्थित ITBP कैंप में एक सिपाही ने सब-इंस्पेक्टर को गोली मार दी। गोलीकांड में SI की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने से कैंप में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना खरोरा थाना इलाके के ITBP कैंप की है, जहां एक सिपाही ने SI को गोली मारी। यह गोलीबारी सोमवार सुबह हुई, जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के बाद, कैंप में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन SI की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक SI का नाम देवेंद्र सिंह दहिया और गोली चलाने वाले कांस्टेबल का नाम सरोज कुमार बताया जा रहा है।