चंद्रयान-3 पर इसरो ने दिया नया अपडेट, Pragyan Rover ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय की

चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड की। लैंडिंग के कुछ घंटों के बाद ही प्रज्ञान रोवर (Rover Pragyan), लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंच गया।

इसरो लगातार रोवर प्रज्ञान से जुड़े अपडेट्स को दुनिया से साझा कर रहा है। इसी बीच इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर से जुड़े पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।

सभी पेलोड शानदार काम कर रहे: इसरो

इसरो ने आगे बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर लगे सभी पेलोड शानदार ढंग से काम कर रहे हैं।

Exit mobile version