रायपुर। एकात्म परिसर में भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदार गुप्ता और देवलाला ठाकुर मौजूद है। कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई कांग्रेस की सरकार उड़ा रही है। छत्तीसगढ़ के शहरों और गांव के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधवा महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करती है और बेहोश हो जाती है, लेकिन सरकार इनकी सुध नहीं लेती। इन्हे 5 से 10 हजार की नौकरी नहीं दे पा रहे है। वही विकास कार्यों के लिए सरकारी खजाना खाली है।
छत्तीसगढ़ के पैसों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर प्रदेश को लूट रही है।
देवीलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है। चंदूलाल कॉलेज का अधिग्रहण किया। लेकिन इस कॉलेज की मान्यता ही नहीं है। वही इसके लिए सरकार के अधिकारियों ने 139 करोड़ का बजट निकाला था इस प्रॉपर्टी का एकचुल रेट 150 करोड़ के आस पास है। फिर भी इस सरकार ने दोगुनी रकम 278 करोड़ में अधिग्रहण किया। सरकार अपने परिवार के लोगों को फायदा दिलाने के लिए इस कॉलेज का अधिग्रहण किया है। यह कॉलेज आज तक चालू क्यों नहीं हुआ। विधानसभा में गलत जानकारी दी गई कि 2017 से यह कॉलेज चालू है टी एस बाबा और मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। अधिकारियों के ऊपर कारवाई होनी चाहिए। यहां के नौजवानों को मेडिकल की पढ़ाई के बाद उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। भिलाई के चंदूलाल कॉलेज का पूरा मसला है। कांग्रेस के परिवार से पुराना नाता है।
[05/11, 13:45] Sambhu Bhaiya: