छत्तीसगढ़

आईएएस सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी, अगले महीने लौटेगे प्रदेश,

रायपुर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और 1997 बैच के सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ में वापसी तय हो गई है। केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने उनकी वापसी के लिए अनापत्ति दे दी है, और वे अगले महीने प्रदेश लौटेंगे।

सुबोध सिंह को राज्य सरकार ने उनकी वापसी के लिए अनुरोध पत्र भेजा था। सिंह पिछले पांच वर्षों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, जहां वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में पदस्थ रहे और वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी वापसी से राज्य प्रशासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और सक्षम अधिकारी मिल जाएगा, जो प्रशासनिक कार्यों में मददगार साबित होगा।

Related Articles

Back to top button