ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

IAS रजत बंसल: 3 महीने में 300 करोड़ का राजस्व बढ़ाया; हाई प्रोफाइल बैकग्राउंड के बावजूद ‘लो प्रोफाइल’ रहने वाले अफसर बने नए CPR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रशासनिक गलियारों में चल रही लंबी अटकलबाजी पर विराम लगाते हुए 2012 बैच के IAS रजत बंसल को नया जनसंपर्क आयुक्त (CPR) नियुक्त किया है। वे डॉ. रवि मित्तल का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (PMO) के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

MD, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में एन. बैजेंद्र कुमार के बाद रजत बंसल दूसरे ऐसे अधिकारी हैं, जिनके पास जनसंपर्क के साथ-साथ सीएम सचिवालय और माइनिंग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का एक साथ प्रभार है।

क्यों चुना गया उन्हें इस पद के लिए

जनसंपर्क आयुक्त का पद सरकार की छवि गढ़ने का होता है। रजत बंसल के चयन के पीछे उनकी तीन मुख्य खूबियां रहीं:

माइनिंग विभाग में उनके सुधारों ने महज 3 महीने में सरकार के खजाने में 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व जोड़ा।
उन्होंने खनन माफियाओं पर लगाम कसने के लिए ड्रोन निगरानी प्रणाली की शुरुआत की, जिसका कंट्रोल सीधे रायपुर से होगा। इससे अवैध उत्खनन पर अंकुश लगा है।

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के दामाद होने के बावजूद रजत बंसल हमेशा लाइमलाइट से दूर ‘लो प्रोफाइल’ बने रहे। उनकी विनम्रता और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनकी लोकप्रियता ने उन्हें इस पद का सबसे योग्य उम्मीदवार बनाया।

माइनिंग माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करना चुनौती

अब रजत बंसल के कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी है एक तरफ माइनिंग में दलालों और माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करना और दूसरी तरफ जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना।

Related Articles

Back to top button