कामकाजी महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ में बनेंगे 6 नए हॉस्टल, सरकार ने दी सौगात

रायपपुर। केंद्र सरकार की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 नए हॉस्टल बनेंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें से राजधानी रायपुर में 48 करोड़ की लागत से तीन हॉस्टल बनेंगे, और नवा रायपुर, बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में भी एक-एक हॉस्टल बनेगा।  

राजधानी रायपुर में 48 करोड़ की लागत से तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इन हॉस्टल्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी को मंजूरी दे दी गई है। हर हॉस्टल में 250-250 बेड होंगे और यह तीन माले की होगी। हॉस्टल में डबल बेडरूम और अटैच बाथरूम की सुविधा होगी। इन हॉस्टल्स में मेस की सुविधा भी होगी, जिससे कामकाजी महिलाओं को खाने के लिए बाहर न जाना पड़े। सभी हॉस्टल रिहायशी इलाकों में बनाए जाएंगे, ताकि महिलाओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

निर्माण और संचालन

नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि इन हॉस्टल्स का निर्माण निगम करेगा और संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर होगा। इन हॉस्टल्स को एक साल के भीतर तैयार करने की कोशिश की जाएगी।

राजधानी में कामकाजी महिलाओं की संख्या

रोजगार कार्यालय के अनुसार, राजधानी रायपुर में लगभग 10 हजार महिलाएं बाहर से आकर सरकारी विभागों में काम कर रही हैं। निजी संस्थाओं में यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।

Exit mobile version