Corona news:  कोरोना की जंग में लोहा ले रहे योद्धाओं का सम्मान, मंत्री  सिंहदेव ने किया सम्मानित

राजेश्वर सिंह गिरी@बलौदाबाजार। (Corona news) बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में देश की आज़ादी का 74 वां पर्व अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के जनता के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कोरोना महामारी के संक्रमण एवं बचाव में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के लगभग 75 अधिकारी-कर्मचारियों का मंत्री ने  जिला प्रशासन की ओर से सम्मान भी किया।

Jagdalpur news: सादगी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री  डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया ध्वजारोहण

(Corona news)मुख्य समारोह पण्डित चक्रपाणि स्कूल खेल मैदान में ठीक सवेरे 9 बजे शुरू हुआ। ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी के बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के संदेश का वाचन किया। उन्होंने अमन और शांति के संदेश के रूप में प्रतीक सफेद कपोत मुक्त किया। हर्ष और उल्लास के माहौल में रंगीन गुब्बारे आकाश में उदय गये। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूली बच्चों को समारोह से दूर रखा गया। उनका कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं रखा गया था। सुरक्षा बलों ने तिरंगे और मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।

(Corona news)मार्च पास्ट का कार्यक्रम नही किया गया। सलामी गार्ड में जिला पुलिस बल एवं होम गार्ड के जवानों ने हिस्सा लिया। लगभग घंटे भर में मुख्य समारोह का सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। जिला कलेक्टर  सुनील कुमार जैन, एसपी  आई.के एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम, अपर कलेक्टर  राजेन्द्र गुप्ता, एडिशनल एसपी निवेदिता पाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Exit mobile version