गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, जांजगीर चांपा से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

जांजगीर चांपा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा  जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जानकारी अनुसार, जांजगीर चांपा जिला के हाईस्कूल ग्राउंड को इन दिनों खास तरह से सजाया गया है। गृहमंत्री मंत्री जांजगीर चांपा जिला में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। प्रदेश में जांजगीर चांपा जिला को केंद्रीय नेतृत्व अहम सीट मान रही हैं। 

Exit mobile version