संदेश गुप्ता@धमतरी। नो एंट्री के समय शहर में घुसे हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें छात्र छात्रा घायल हो गए। दोनों को पैर में गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह लगभग 12 बजे नो एंट्री के समय हाइवा क्रमांक सीजी 16 सीजे 8920 के चालक ने विंध्यवासिनी मंदिर मोड़ के पास बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसमें सवार छात्र गोविंद पाल 21 वर्ष और छात्रा मनीषा कुर्रे 19 वर्ष दोनों ग्राम बंजारी थाना कुरूद निवासी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ऑटो में जिला अस्पताल भेजा गया। नो एंट्री के समय हाईवा के घुसने पर लोगों में आक्रोश देखा गया।
नो एंट्री के समय शहर में घुसे हाईवा, बाइक सवार दो लोगों को लिया चपेट में, अस्पताल में इलाज जारी
