हेमंत सोरेन जेल से रिहा,  कुछ इस अंदाज में नजर आए पूर्व CM

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची में बिरसा मुंडा जेल से रिहा हो गए। उन्हें जमीन घोटाले के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को ही हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दी गई थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 50-50 हजार के दो निजी मुचलके भरने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है।

जमीन घोटाला मामले (Land Scam Case) में आरोपी बनाए गए हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के जेल से बाहर आने की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा डाले हुए देखा जा सकता है।

हेमंत ने जेल से बाहर आने पर अपने दोनों हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। वह सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे थे। उन्होंने सफेद कुर्ता पहना रखा था।

Exit mobile version