कांग्रेस छोड़ अलग पार्टी बनाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ​टीएस सिंहदेव का दो टूक जवाब…

पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव भी मैजूद रहे। मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर अलग पार्टी बनाने की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे कई बार मुख्यमंत्री के साथ साथ रहते हैं। टीएस सिंह देव ने मयाली नेचर पार्क के समीप प्राचीन शिव मंदिर की गुफा में स्थित महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की यहां दोनों नेताओं ने विशेष आरती कर जशपुर वासियों और देश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

Exit mobile version