आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग से गुजरे नेशनल हाईवे 53 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं, और कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है। शवों के शत-विक्षत होने के कारण मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार के टायर फटने से दुर्घटना की आशंका जताई है।