Gujrat: पाटीदार समुदाय के जाने माने नाम, पेशे से बिल्डर, जानिए कौन है गुजरात के नए सीएम

गांधीनगर। (Gujrat) राजनीतिक गहमागहमी और अटकलबाजियों के बीच कई बड़े नामों को पीछे छोड़ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के नए मुख्यमंत्री चुने गए भूपेन्द्र रजनीकांत पटेल पिछले चुनाव में जीत के बाद पहली बार ही विधान सभा में पहुंचे थे।

भाजपा आलाकमान के चौकाने वाले फ़ैसले के बाद कई दिग्गज नामों की चर्चा के बीच ‘काले घोड़े’ बन कर राज्य के 17 वे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे मृदुभाषी पटेल राज्य में दबंग माने जाने वाले पाटीदार समुदाय के एक जाने माने नाम हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और अब उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का क़रीबी माना जाता है। (Gujrat) उन्होंने 2017 के पिछले चुनाव में पाटीदार बहुल अहमदाबाद की उसी घाटलोडिया सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिस पर पहले पटेल लड़ती थीं। वह एक लाख से अधिक मतों के विशाल अंतर से जीते थे।

BJP: क्या चुनाव जीतने के लिए सीएम बदलने से बीजेपी को गुरेज नहीं, 6 महीनों में 4 राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन, गुजरात ही नहीं इन राज्यों में बदले गए थे मुख्यमंत्री,

पेशे से बिल्डर है गुजरात के नए मुख्यमंत्री

(Gujrat) पेशे से बिल्डर पटेल का जन्म अहमदाबाद में 15 जुलाई 1962 को हुआ था। वह गुजरात की राजनीति में निर्णायक माने जाने वाले समुदायों में से एक पाटीदार समुदाय की कई बड़ी संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। पटेल उस सरदारधाम ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। जिसके भवन का उद्घाटन अहमदाबाद में ऑनलाइन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उसी कार्यक्रम के बाद रूपाणी ने अचानक इस्तीफ़ा दे दिया था। वह ऐसी एक अन्य संस्था विश्व उमिया फ़ाउंडेशन की स्थायी समिति के भी अध्यक्ष हैं।

Chhattisgarh: टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसे में 3 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

अहमदाबाद शहरी विकास सत्तामंडल के है अध्यक्ष

विधायक चुनने के बाद उन्हें अहमदाबाद शहरी विकास सत्तामंडल (औडा) का अध्यक्ष भी बनाया गया था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी हासिल किया था।

Exit mobile version