रायपुर। राज्य विधानसभा के 15 वें सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अनुमति दी।राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (1) की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते अनुमति दी है। 1 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा का 15वां सत्र आहूत करने के विधानसभा से प्राप्त प्रस्ताव पर आज यहां हस्ताक्षर किए। यह सत्र 1 और 2 दिसंबर 2022 को आहूत किया जाएगा।
राज्य विधानसभा के 15 वें सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अनुमति दी
