परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Gariyaband) अपने सगे मामा पर मामूली विवाद के चलते सगे भांजा ने हत्या का प्रयास किया। घटना देवभोग के फुलीमुडा का है। किसी काम से फुलीमुडा गये प्रेमलाल कश्यप को उसका भांजा अखिलेश्वर कश्यप अपने घर ले गया। खाना भी खिलाया किसी बात पर मामा भांजा में विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते घर में रखे परसुल से वार कर दिया। 60 वर्षीय प्रेमलाल के गंभीर होने की सूचना जब उसके भाई मन्नुलाल को हुई। (Gariyaband) तो उसने पहले घटना स्थल पर पहुँचकर भाई को अस्पताल पहुँचाय और थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
Lakhimpur Case: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, दो गिरफ्तार, मंत्री का बेटा लापता
(Gariyaband) मामले पर देवभोग पुलिस घटना स्थल पहुँचकर इस्तेमाल हथियार बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।