गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित

 

अम्बिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) हेतु संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया था। निगेशिएबल इन्स्ट्रमेंट्स एक्ट 1881 अंतर्गत 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके कारण कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 19 सितम्बर 2023 को गणेश चतुर्थी को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पूर्व में जारी आदेश अनुसार शेष स्थानीय अवकाश यथावत रहेगी।

Exit mobile version