Lockdown मंगलवार से! सरकार करेगी बड़ा ऐलान, अब प्रतिबंध संभव

मुंबई। (Lockdown) राज्य में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की संभावनाएं उठ रही हैं। आज महाराष्ट्र में उद्धव सरकार मंगलार को बढ़ा ऐलान कर सकती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन पर चेतावनी भी जारी की है।

दरअसल, मंगलवार से मुंबई(Mumbai) और कुछ इलाकों में पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। कोरोना (Corona) के मद्देनजर इस बार प्रतिबंधों में कुछ बदलाव होंगे। (Lockdown) दफ्तरों में उपस्थिति के नए तरीके, धार्मिक स्थलों पर भीड़ पर नियंत्रण और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर नए नियम लागू हो सकते हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के नए केसों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को यहां 15,817 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कोरोना से शुक्रवार को 56 लोगों की मौतें दर्ज की गई है। राज्य में अब तक 22,82,191 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस वायरस ने अभी तक 52,723 लोगों की जान ले ली है।

Exit mobile version