मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त पर किया ब्लेड से हमला, हालत गंभीर, घटना के वक्त नशे में था आरोपी

जगदलपुर। मामूली विवाद पर शहर में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर के कुम्हारपारा इलाके में रहने वाला महेंद्र उर्फ चना और मुन्नू नाम के युवक साथ में घूम रहे थे। दोनों दोस्त है और दोनों नशे में भी थे। इस दौरान इनके बीच विवाद हुआ तो चना ने मुन्नू पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना में मुन्नू को हाथ, गले के पास, सीने में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Exit mobile version