10 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा; कंबोडिया से जुड़े तार, पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी को दबोचा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस ने “मिशन साइबर सुरक्षा” अभियान के तहत 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगी करता था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे है, जो वलसाड (गुजरात) का रहने वाला है। वह कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर से ठगी को अंजाम दे रहा था। राजनांदगांव साइबर सेल ने आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस तरह ठगी करता था आरोपी

यह अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों का गिरोह कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से Shadi.com, Adoni One ग्रुप, CISCO, COSTCOP जैसी फर्जी कंपनियों के नाम पर भारतीयों से ठगी करता था। ऑनलाइन जॉब और टास्क के नाम पर पूरे भारत से करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और 8 सिमकार्ड जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कंबोडिया कॉल सेंटर में सक्रिय था और इसका ठगी में बड़ा हाथ था।

Exit mobile version