रायपुर। अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। किसान महा कुंभ सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक भगवा गमछा पहन लिया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और दोनों उपमुख्यमंत्री ने इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि किसान महा कुंभ लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी हलचल बढ़ते दिख रही है। कुछ ही देर पहले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने भी आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दे दिया था। पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अपना इस्तीफा पत्र उन्होंने कांग्रेस के पीसीसी चीफ को भेज दिया था। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।