नितिन@रायगढ़। विधान सभा रायगढ़ से जनता जोगी कांग्रेस की प्रत्यासी पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। विधानसभा में उनकी सक्रियता देखते बन रही है। आप लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जा रही है और बड़ी विनम्रता से अपने पक्ष में वोट मांग रही हैं।
आपका कहना है कि विधान सभा से प्रत्यासी के रूप में अमित जोगी जी ने उन्हे चुनाव लड़ने का अवसर देकर रायगढ़ की जनता का सेवा का एक मौका दिया है। विधानसभा क्षेत्र में लोगों से उनको मिल रहे समर्थन और स्नेह को देखकर ऐसा लगता है कि वो अवश्य ही चुनाव जीतकर रायगढ़ विधान सभा का प्रतिनिधित्व करेंगी।। इसके पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए मधुबाई ने कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के इरादे से चुनाव लड़ रही हूं! शहर के लोगों ने मेरा कार्यकाल देखा है। दोनो राजनीतिक पार्टियों के रोक टोक के बावजूद मैंने शहर के विकास में कोई कमी नही छोड़ी थी। मैंने महापौर के रूप में पांच साल रायगढ़ शहर के लिए काम किया है।
मैं रायगढ़ विधानसभा के लिए पुनः जनसेवा करना चाहती हूं। मधुबाई कहती है कि रायगढ़ का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं “अमित जोगी जी के दस कदम गरीबी खतम” के संकल्प के साथ आम जनों के बीच जा रही हूं। मधुबाई से जब सवाल किया गया कि भाजपा-कांग्रेस के पास समर्थवान प्रत्याशी हैं वो उनका मुकाबला किस तरह से कर पाएंगी? इस पर उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। लोगों से मिल रहा समर्थन और मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत ही मेरी ताकत है। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पांच वर्ष के कार्यकाल के बारे में मधुबाई ने कहा कि किन्नर समुदाय की मांगों को लेकर मैं उनसे तीन-चार बार मिली थी,लेकिन प्रकाश नायक ने थर्ड जेंडर की समस्याओं का समाधान को लेकर कुछ नहीं किया। वही विगत खरसिया चुनाव में भाजपा प्रत्यासी ओ पी चौधरी का आचरण भी खरसिया की जनता ने देखा है।