Bilaspur: सरकार ट्रांसफर उद्योग और भष्टाचार का खेल रही खेल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, और क्या कहा..पढ़िए

मनीष@बिलासपुर। (Bilaspur) पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार  ने कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ में कोल माफियाओं की सरकार है।आधे-अधूरे घोषणाएं और  विकास कार्य ठप पड़ा है। प्रदेश के सभी शराब दुकानों में 30 प्रतिशत अवैध शराब बिक रहे हैं। (Bilaspur)ये अवैध पैसा दिल्ली पहुंचता है। बेरोजगारी भत्ता अब तक नही मिला।  

Odisha: नक्सलियों का उत्पात, ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, SUV समेत तीन वाहनों को लगाई आग

कर्मचारियों की नियमितीकरण नही हुई है। (Bilaspur)सरकार ट्रांसफर उद्योग और भष्टाचार का खेल खेल रही है। कांग्रेस में विरोधी विद्या जल जीवन मिशन में 7 हज़ार करोड़ की योजना है। इस योजना में मुख्यमंत्री को कमीशन नही मिला। इसके टेंडर को निरस्त कर दिया।

बीजेपी ने इस पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया।   बिहार के तर्ज में छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला होगा।

अकेले बिलासपुर में रेप हत्याकांड और गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं। साल 2019 में कुल 233 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है।  राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओं को सफल नही होने दिया गया।  5 लाख बेघरों को उनका मकान नही मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना को जान बूझकर  असफल किया गया। छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़  बन गया है।

Exit mobile version