रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक और देश सेवा के लिए समर्पित व्यक्ति थे। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता से उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश के विकास में अहम योगदान दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्श मूल्यों से भरा हुआ था। उनके निधन से देश ने एक अनुभवी और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।