First List Of Congress Candidates Released: 2 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, जामुल और खैरागढ़ में 20-20, भैरमगढ़, कोन्टा, भोपालपट्‌टनम, नरहरपुर और मारो में भी उम्मीदवार तय

रायपुर। (First List Of Congress Candidates Released) प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक दोपहर बाद शुरु हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। सत्ताधारी कांग्रेस की निगाहें एक बार फिर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में फतेह पर है। इन सबके बीच कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।  इनमें 2 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इनमें जामुल और खैरागढ़ नगर पालिकाओं के 20-20 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।(First List Of Congress Candidates Released) इसके अलावा नगर पंचायत भैरमगढ़, कोन्टा, भोपालपट्‌टनम, नरहरपुर और मारो भी कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार तय हो गए हैं।

Reliance Jio Plans Get Expensive: आज से महंगाई की मार ! जियो प्लान 700 रुपए तक महंगा…..जानिए कौन से प्लान पर कितने रुपए बढ़े

(First List Of Congress Candidates Released) प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक दोपहर बाद शुरु हुई। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, शिव कुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, रुद्र कुमार गुरु के साथ पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग के अध्यक्ष, सुशील आनंद शुक्ला, विधायक देवेंद्र यादव भी बैठक में शामिल थे।

Exit mobile version