अनिल गुप्ता@ दुर्ग। जिले के जामुल थाना के अंतर्गत 18 मार्च की देर रात ग्राम कोडिया में साइकिल दुकान एवं फैंसी स्टोर में आग लग गयी। जिसकी सूचना पर तत्काल दुर्ग अग्निशमन के तीन दल कर्मियों को रवाना किया गया।
वहां पहुंचकर करीबन पांच दमकल गाड़ी एवं फोम की सहायता से आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा करीबन 15 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। फिलहाल अग्निशमन कर्मी एवम नगर सैनिक जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है ।
