महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, घर के बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल

राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिली। घटना मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे की है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है.

जानकारी के मुताबिक पूर्वी साहू (26) पत्नी आशीष साहू अशोका गार्डन स्थित पंत नगर में रहती थीं। यहां उनका मायका है, 3 साल पहले उनकी शादी उज्जैन के रहने वाले आशीष से हुई थी। आशीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली में सेटल हैं। फिलहाल वह कंपनी की ओर से विशेष ट्रेनिंग के लिए पिछले 6 महीने से फ्रांस में हैं। पूर्वी एक महीने पहले ही दिल्ली से भोपाल लौटी हैं। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद हाल ही में मायके आई थीं। यहां मंगलवार की शाम को बाथरूम में गई और कुछ देर बाद यहीं उनका शव मिला। उनकी नाक पर चोट के निशान हैं। चेहरे पर भी चोट लगी हैं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी मौत बाथरुम में फिसलने से हुई है।

Exit mobile version