परिचित युवक घुमाने के बहाने ले गया दोस्त के घर, फिर किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

बिलासपुर. सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की से रेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Exit mobile version