पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत कई घायल, होटल भी हुआ तबाह

बैंगलोर

एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह कृष्णागिरी में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं धमाके के कारण फैक्ट्री के पास एक होटल भी ढह गया। आसपास के चार घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों का दावा है कि उस होटल और घर में कई लोग फंसे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। 12 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। क्षतिग्रस्त होटलों और घरों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं।

Exit mobile version