प्रशासन और प्रबंधन से मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात, ठंड में पूरी रात बैठे रहे हजारों ठेका मजदूर, पुलिस ने सुबह किया लाठी चार्ज

नितिन@रायगढ़। जिले के सबसे बड़े उद्योग समूह जिंदल में हजारों ठेका कर्मियों के हड़ताल के बाद स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी है। प्रबंधन के द्वारा ठेका श्रमिको के शोषण और असुरक्षा को लेकर बागी हुए हजारों ठेका कर्मी अपनी मांग पूरी हुए बिना हड़ताल स्थल से हटने को तैयार नहीं हुए। हालाकि जिंदल के कुछ अधिकारी और जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम रायगढ़ बात करने जरूर आए थे। परंतु दोनो पक्षों में बात नही बनी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक विरोध स्थल पर आ जमे।

प्रशासन ने एहतियातन मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया। इसके बाद पुनः पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने ठेका श्रमिको को समझाने का प्रयास किया। यहां भी बात नही बनी। जिसके बाद ठेका मजदूर पूरी रात मौके पर जमे रहे। हड़ताली कर्मियों ने प्लांट के अंदर बाहर आने जाने वाले चार गेटों को जाम कर दिया।

इसके बावजूद मांग न पूरी होते देख पावर प्लांट के हड़ताली मजदूर हिंसक हो गए। उनके द्वारा गेट पर तोड़फोड़ किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा डॉग बुलाकर स्थिति को काबू करने की कोशिश की गई। पुलिस के माहौल शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था,कि अचानक जिंदल के सुरक्षा कर्मियों के द्वारा बल प्रयोग करते हुए कुछ ठेका श्रमिको को दौड़ाकर लाठी मारी गई जिससे 3/4 ठेका कर्मियों के घायल होने की खबर है।। घटना को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार हालात और बिगड़ने न पाए इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए एस.डी.एम. गगन शर्मा,सीएसपी अभिनव उपाध्याय के द्वारा हड़ताली ठेका कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version