दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर हैं । ये मुठभेड़ , महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर चल रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी बीजापुर, STF , C60 के जवानों के संयुक्त टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर हैं। 3 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। , एसपी डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी दी।
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 से अधिक नक्सली ढेर, 3 जवान घायल
