कांकेर। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मौके पर अब भी जवान मौजूद हैं। उनके लौटने पर ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी
DRG के जवान सोमवार सुबह 4 बजे के आस-पास कडमे गांव के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। उस वक्त वहां पर पहले से ही कुछ माओवादी मौजूद थे। जिन्होंने जवानों को देख फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
मारे गए नक्सली बड़े कैडर के
जानकारी मिली है कि जो नक्सली मारे गए हैं। वो दोनों ही बड़े कैडर के नक्सली थे। मगर अब तक दोनों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि दोनों माओवादियों पर लाखों रुपए का इनाम भी घोषित था।