चुनाव 2026:  99% हिंदू छोड़ना चाहते हैं,रिजल्ट बाद बस एक समुदाय की पार्टी बन जाएगी कांग्रेस: हिमंता

दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होना है, जिसके लिए राजनीतिक बयानबाजी और जमीनी संघर्ष तीखा होता जा रहा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि असम के 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं और चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस केवल एक विशेष समुदाय (मियां मुस्लिम) की पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब किसी ‘स्वाभिमानी असमिया’ के लिए जगह नहीं बची है।
पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर हिंसा और चुनावी माहौल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (रघुनाथगंज) में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुईं। तीन अलग-अलग जगहों पर पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बीजेपी ने इसे प्रशासन की विफलता और सुनियोजित साजिश बताया है, जबकि चुनाव आयोग इस घटना पर कड़ी नजर रख रहा है।

केरल और पुडुचेरी के अपडेट्स

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘बी-टीम’ बताया। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी में ‘जमीनी कार्यकर्ता’ जितनी समझ होना गर्व की बात है। एनडीए ने सीटों का बंटवारा फाइनल कर लिया है। यहाँ एनआर कांग्रेस 16 और बीजेपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बंगाल में चुनाव दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में होंगे, जबकि असम और केरल में एक ही चरण (9 अप्रैल) में जनता अपना फैसला सुनाएगी।

Exit mobile version