धान विक्रय से बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह का सपना होगा पूरा

रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह वर्षों से अपने 2 एकड़ खेत में धान की खेती कर रहे हैं। इस बार अच्छी पैदावार मिलने पर वे धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहाँ की सुव्यवस्थित व्यवस्था और आसान प्रक्रिया ने उन्हें बेहद संतुष्ट किया।

मुन्ना सिंह बताते हैं कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था बेहद पारदर्शी, सरल और बिना किसी परेशानी के चल रही है। उन्होंने पहले टोकन कटवाया और फिर सहज रूप से 48 कट्टा धान का विक्रय किया। केंद्र में पर्याप्त बारदाना, समय पर तौल और कर्मचारियों का सहयोगपूर्ण व्यवहार होने से पूरा कार्य तेजी से पूरा हो गया। उन्होंने शासन की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और कहीं भी किसी भ्रम या बाधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

भावुक होते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि धान विक्रय से मिली राशि उनके जीवन के एक बड़े सपने अपने परिवार के लिए नया घर बनाने को पूरा करेगी। उनका मानना है कि यह घर उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेगा। खेती से मिलने वाले भरोसे और शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था ने उनके जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं।

Exit mobile version