पुलिस की अपील का असर : 1 इनामी सहित 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, इन घटनाओं में थे शामिल

शिवेंदु त्रिवेदी@दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 1 ईनामी सहित 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगर एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर देखने को मिल रह है।।हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान पर लोग विश्वास जता रहे हैं। आत्मसमर्पित माओवादी कोराजगुड़ा (कोरोस) पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष पद पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख रूपये ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

Exit mobile version