Durg: बहुचर्चित नेवई गोलीकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में, बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

 

भिलाई। (Durg) जिले के बहुचर्चित नेवई गोलीकांड का आखिरी और तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को बिहार के नालंदा जिले से पकड़ा है।

(Durg) पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और कारतूस को जब्त किया है। इस मामले में पहले ही 2 गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला हिस्ट्रीशीटर बृजेश राय पर 5 जुलाई की रात हुई फायरिंग से जुड़ा हुआ है।

BJP के सह संगठन मंत्री नितिन नवीन आज पहुंचे रायपुर, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक (Durg) 21 वर्षीय आरोपी नागेंद्र ढाई महीने से फरार चल रहा था। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी नाग्रेंद बिहार स्थित अपने घर में हैं। पुलिस की एक टीम को बिहार के लिए रवाना किया गया। जहां पुलिस ने नालंदा जिले के परवलपुर इलाके से गिरफ्तार किया.

जानें पूरा मामला

बता दें कि मुकेश, मुकुल और नागेंद्र ने रिसाली के मरौंदा टैंक के पास रात करीब 12 बजे बृजेश राय की कार पर फायरिंग कर दी। गोली बृजेश पर नहीं लगी। गोलियां कार में जाकर लग गईं।

पुलिस ने इसे पहले कार का विवाद बताया, लेकिन CCTV फुटेज में मुकुल सोना के दिखने के बाद जांच का रुख ही बदल गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती, 10 जुलाई की रात नेवई भाठा में फिर तीनों ने फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Exit mobile version