Durg: टिफिन पर चर्चा,घरों से भोजन बनवा कर टिफिन में लेकर अपने निर्धारित स्थानों में किसानों के साथ बैठकर बीजेपी ने किया चर्चा व भोजन

अनिल गुप्ता@दुर्ग। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी आज पूरे देश भर में एक साथ किसानों के साथ बैठकर टिफिन पर चर्चा किया।मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर किसान मोर्चा के दुर्ग जिला एवं मंडल पदाधिकारी अपने अपने घरों से भोजन बनवा कर टिफिन में लेकर अपने निर्धारित स्थानों में किसानों के साथ बैठकर चर्चा व भोजन किया। साथ ही आगामी कार्ययोजना तय किया। भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव दुर्ग जिला के किसानों के साथ बैठकर टिफिन पर चर्चा में हिस्सा लिया

मानसून के पूर्व प्रदेश के किसान कृषि कार्य में व्यस्त हो जाएंगे जिसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश ,पर टिफिन पर चर्चा का कार्यक्रम दुर्ग के भाजपा कार्यालय में किया गया।जिसमें किसानों से विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव उषा टावरी के एस चौहान, गजेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। टिफिन पर चर्चा के दौरान, राज्य सरकार द्वारा अमानक वर्मी कंपोस्ट खरीदने की बाध्यता किसानों पर डाली गई ।तथा बाजार में खुलेआम खाद की खुलेआम की जा रही कालाबाजारी साथ ही ऐसे अनेक किसान विरोधी कार्य की समीक्षा की गई। और आगामी दिनों में राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई।

Exit mobile version