तेज गर्मी का प्रकाेप, स्कूलों का समय बदला; जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में मौसम की मार जारी है। तेज धूप के कारण अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गर्मी को देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 5 अप्रैल 2025 तक सभी परीक्षाएं समाप्त कर दी जाएं। इसके बाद 30 अप्रैल तक जिले के सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक रहेगा। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों को अब एक पाली में समायोजित किया जाएगा।

राजनांदगांव कलेक्टर ने भी आदेश दिया है कि अप्रैल महीने में सभी स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेंगे। इसी तरह, बालोद जिले में भी स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा। यह निर्णय बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि वे तेज गर्मी से बच सकें।

Exit mobile version