डीएसपी कल्पना वर्मा सस्पेंड, कारोबारी टंडन की शिकायत के बाद सरकार ने लिया एक्शन

रायपुर। रायपुर में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। राज्य सरकार ने डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई है। सरकार की ओर से निलंबन का आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर पैसे लेने, नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय अथवा शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा।

Exit mobile version